बिलासपुरछत्तीसगढ

तिफरा बाजार चौक के सार्वजनिक सुलभ शौचालय में हमेशा लटकतने लगा ताला

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- तिफरा के बाजार चौक में स्थित सार्वजनिक सुलभ शौचालय में हमेशा ताला लटकतने के कारण उपयोग करना बंद हो गया है। नगर निगम में शामिल होने के बाद भी झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। निगम के अधिकारियों के उदासीनता के कारण सुलभ सिर्फ शोपीस बन गया है।

इसके अलावा देखरेख के अभाव में सुलभ की दीवार जर्जर हो गई है। इसकी मरम्मत करवाने पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। तिफरा में आम लोगो की सुविधा के लिए शासन ने दस लाख रुपये खर्च कर बाजार चौक के पास सार्वजनिक सुलभ शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

जब से सुलभ बनकर तैयार हुआ है। तब से हमेशा दरवाजे पर ताला बंद रहता है। इससे इसका उपयोग नहीं हो रहा है।सुलभ के सेप्टिक टैंक की दीवार भी जर्जर हो गई है। सेप्टिक टैंक की गंदगी से आसपास बदबू फैलने से लोग परेशान हैं। यहां रोजाना सैकड़ों लोगों का आना जाना होता है।

बाजार होने के कारण दुकान संचालक व व्यापारी पूरे समय धंधा करते हैं। बाजारपारा के रहने वाले राजेश कुमार का कहना है कि सुलभ बनाने के बाद भी लोगों को फायदा नहीं मिल रहा है। दरवाजा में हमेशा ताला लटकता रहता है। इसके अलावा मन्नाडोल क्षेत्र में भी सार्वजनिक सुलभ शौचालय बनाया गया है।

वहां भी देखरेख के अभाव में दीवारों का प्लास्टर उखड़ने लगा है। सुनील यादव बताया कि जनता की सुविधा के लिए शासन करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। लेकिन अधिकारी व जनप्रतिनिधि उस राशि का उपयोग सही तरीके से नहीं कर रहे हैं। गुणवत्ताहीन निर्माण होने के कारण कुछ दिन पर दीवार जर्जर होने लगी है।

शौचालय की व्यवस्था को ठीक करने के लिए जोन कमिश्नर से लेकर जनप्रतिनिधियों से कई बार सुधार करने की बात की गई। लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!