पखांजूरछत्तीसगढ

जंगल में बेहोश मिली युवती , परिजनों को शंका दुष्कर्म का

पखांजूर न्यूज़ धमाका /// जंगल में एक युवती बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। इस दौरान युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। युवती को प्राथमिक इलाज के लिए पहले पखांजुर सिविल अस्पताल में फिर उसके बाद कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

ALSO READ : आनंद मंगलम रिसोर्ट में हुई चोरी का पर्दाफाश ,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से सोने चांदी के जेवरात सहित कैश को किया जब्त

जिला अस्पताल में युवती का इलाज जारी है। सूचना मिलने पर SDM और BMO भी अस्पताल पहुंचे। होश आने के बाद उसका बयान होगा। वहीं दूसरी ओर जॉब से लौट रही एक अन्य युवती से भी रेप हुआ। वारदात के बाद आरोपी फरार है। जानकारी के मुताबिक, यहां घटना पंखाजूर क्षेत्र के उड़ूमगांव की है।

जानकारी के अनुसार 21 साल की एक युवती रात को शौच के लिए घर से बाहर गई थी, फिर नहीं लौटी। सुबह जब युवती का पिता उसे तलाश करने निकला तो मकान से महज 500 मीटर दूर एक पेड़ के नीचे वह बेहोश पड़ी मिली। उसे इलाज के लिए पखांजूर अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर भी नहीं समझ पा रहे थे कि उसके साथ क्या हुआ।

हालत गंभीर देख उसे कांकेर रेफर कर दिया गया है। ASP पखांजूर धीरेंद्र पटेल ने बताया दोपहर में युवती को अचेत हालत में पखांजूर अस्पताल लाया गया था। वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। परिजनों ने शंका जताई है कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। जिसके आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही है। युवती के होश में आने के बाद उसका बयान लिया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!