दुर्गछत्तीसगढ

आनंद मंगलम रिसोर्ट में हुई चोरी का पर्दाफाश ,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से सोने चांदी के जेवरात सहित कैश को किया जब्त

दुर्ग न्यूज़ धमाका /// 18 फरवरी को पुलगांव थाना अंतर्गत आनंद मंगलम रिसोर्ट में नमन भट्ट के यहां शादी कार्यक्रम था. इसमें शामिल होने रायगढ़ बेलादुला निवासी अंजनी कुमार राव अपने परिवार के साथ आए हुए थे.

वह रिसोर्ट के कमरा नंबर 5 में ठहरे थे. 18 फरवरी की रात उस कमरे में उनकी पत्नी अकेले सोई हुई थी. इसी दौरान उनकी पत्नी के पर्स में रखे सोने चांदी के जेवरात कैश सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए का उनका सामान पार हो गया.

ALSO READ : बारात निकलने से पहले परिवार के मुखिया ने लगा ली फांसी : डिगे नहीं परिजन, निभाईं दोनों जिम्मेदारियां

19 फरवरी को शिकायत दर्ज करने के बाद पुलगांव पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने रिसॉर्ट का सीसीटीवी खंगाला. सीसीटीवी में कायस्थ पारा वार्ड 6 पुलगांव निवासी सौरभ शर्मा (22 साल) चोरी करते हुए दिखाई दिया.

इस आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और सख्ती से पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किए गए सोने के झुमके, हार, चांदी की कमरबंद और कुछ नकदी रकम जब्त किया है.

आरोपी ने पुलिस को बताया कि 18 फरवरी को वह नमन भट्ट के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था. उसने देखा कि कमरा नंबर 5 में एक महिला अकेले सोई हुई थी. उसके पलंग में ही उसका पर्स भी पड़ा हुआ था.

इससे उसने महिला का पर्स चोरी कर लिया. पर्स लेकर वह बाथरूम गया और वहां सोने चांदी के जेवर और कैश निकालकर पर्स को बाथरूम में ही फेंक दिया था. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पर्स को भी बरामद कर लिया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!