छतीसगढ़पखांजूर

4 साल बाद पकड़ा गया चोर: BSF कैंप से वॉकी – टॉकी चुराकर हो गया था गायब, ड्राइवर खुद को बताता था पुलिसवाला

पखांजुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक युवक ने फर्जी पुलिस अफसर बनकर बांदे बीएसएफ कैंप से वॉकीटॉकी कर थी। पुलिस ने कार्रवाई कर 4 साल बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की कई वॉकीटॉकी (मेन पैक सेट) की कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम जितेंद्र दुबे है। बलौदाबाजार जिले का रहने वाला है। दुर्ग में किराए के मकान में रहता है। बताया जा रहा है कि, बीएसएफ ने सन 2020 में दुर्ग से गाड़ी को किराया कर बांदे बीएसएफ कैम्प में लाया था, उस गाड़ी का ड्राइवर आरोपी जितेंद्र दुबे था। 

 आरोपी के खिलाफ पहले भी हैं एफआईआर
बीएसएफ जवानों ने थाना में शिकायत दर्ज कराया था कि, बांदे बीएसएफ कैंप से वॉकीटॉकी चोरी हो गई है। शिकायत के बाद लगातार पुलिस आरोपी की तलाशी कर रही थी। 4 साल बाद पुलिस ने आरोपी युवक को दुर्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि, इससे पहले भी दुर्ग पुलगांव थाना आरोपी के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!