छतीसगढ़रायपुर

रायपुर कलेक्टर सिंह ने संभाला नगर निगम में प्रशासक का पदभार, मेयर का कार्यकाल हुआ समाप्त

रायपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के निगमों में प्रशासकों ने जिम्मा संभालना शुरू कर दिया है। कल ही रायपुर में निगम जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल खत्म हुआ था, जिसके बाद आज से सरकार की तरफ से नियुक्त प्रशासक के रुप में रायपुर कलेक्टर ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। इस अवसर पर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बता दें कि रायपुर नगर निगम की निर्वाचित परिषद का कार्यकाल 5 जनवरी को समाप्‍त हो गया है। राज्‍य सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचित परिषद का कार्यकाल समाप्‍त होते ही वहां प्रशासक पदभार ग्रहण कर लेंगे। इसी के तहत कलेक्‍टर ने आज निगम के प्रशासक के रुप में पदभार ग्रहण किया। रायपुर नगर निगम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने चार्ज संभालते ही पेंडिंग पड़े पेंशन की फाइल पर साइन किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!