जगदलपुरछत्तीसगढ

बस्तर भानपुरी की कोरोना संक्रमित महिला ने इलाज के दौरान रायपुर में तोड़ा दम

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// बस्तर में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार देखने को मिल रहा है। शनिवार को कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हो गई है। महिला 6 जनवरी को कोविड पॉजिटिव आई थी। जिसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। जिसका शनिवार की शाम कोरोना के नियमों का पालन करते हुए अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है। महिला भानपुरी की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि बस्तर में कोरोना की तीसरी लहर से यह पहली मौत हुई है।

बस्तर संभाग में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को संभाग भर में कुल 78 लोग कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा सुकमा जिले से 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि नारायणपुर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शून्य रहा है। शनिवार को 78 नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद अब संभाग में एक्टिव मरीजों की संख्या 360 हो गई है। लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर अब प्रशासन की चिंता भी बढ़ती जा रही है।

इन जिलों में हैं इतने संक्रमित

जिलाशनिवार को पॉजिटिव मिलेकुल एक्टिव केस
बस्तर1145
कोंडागांव913
दंतेवाड़ा728
सुकमा20126
कांकेर1761
नारायणपुर01
बीजापुर14

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!