नई दिल्लीदेश

किसान आंदोलन अभी खत्म नहीं होगा , वापसी की तैयारियों को पंजाब की 32 जत्थेबंदियों ने नकारा

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका ///आंदोलनरत किसानों की वापसी के कयास पर पंजाब की 32 जत्थेबंदियों ने पूरी तरह लगाम लगा दी है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सिंघु बॉर्डर पर पंजाब की 32 जत्थेबंदियों ने बैठक की। जत्थेबंदियों ने स्पष्ट किया है कि वे घर तो जाना चाहते हैं, लेकिन अधूरी मांगों के साथ नहीं। साथ ही कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की सहमति के बिना यहां से कोई नहीं जाएगा।

जत्थेबंदियों ने सरकार को साफ तौर कहा है कि यदि सरकार चिट्ठी में सौंपी गई उनकी सभी बाकी मांगों पर आज घोषणा कर देगी तो वे कल ही यहां से चले जाएंगे, लेकिन यदि मांगें पूरी नहीं की गई तो वे यहीं डटे रहेंगे। वहीं, आज सिंघु बार्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के सभी 41 सदस्य जुटेंगे और बैठक कर आगामी रणनीति बनाएंगे। सोमवार को जत्थेबंदियों की बैठक के बाद से यह कयास लगाए जाने लगे थे कि चूंकि संसद में कृषि कानून निरस्त बिल पास हो गया है तो पंजाब की जत्थेबंदियां वापसी की तैयारी में हैं।

ऐसे में सभी 32 जत्थेबंदियों ने लगातार दूसरे दिन मंगलवार को अचानक बैठक बुलाई। बैठक के बाद जत्थेबंदियों के प्रमुख अवतार सिंह, मंजीत राय ने साफ किया कि वे मांगें पूरी होने से पहले वे कहीं नहीं जा रहे। वापसी की तैयारियों की अफवाह एक षडयंत्र के तहत फैलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि वे घर तो जाना चाहते हैं, लेकिन अधूरी मांगों के साथ नहीं जाएंगे। सरकार को एमएसपी गारंटी कानून, मुकद्दमे वापसी, मुआवजा, बिजली बिल कानून समेत सभी 6 मांगों को मानना होगा और इन्हें पूरा करने की घोषणा करनी होगी। इसके बाद ही वे आंदोलन वापस लेने के बारे में विचार करेंगे।

जत्थेबंदियों ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक बुधवार को है, जिसमें सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। संयुक्त मोर्चा की मांग है कि सरकार सभी 6 मांगों को पूरा करे। सरकार के अगले कदम के बाद संयुक्त मोर्चा जो निर्णय लेगा, उसी के अनुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में किसानों पर मामले दर्ज किए गए हैं, जिन्हें शीघ्र वापस लेना होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!