
बलरामपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में पति ने पत्नी की हत्या कर शव को जंगल में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मामला कैसे खुला
- 1 सितंबर को मृतिका कलावती और उसका पति हीरालाल कुजूर जंगल गए थे।
- शाम को हीरालाल घर लौटा, लेकिन पत्नी नहीं आई। उसने परिजनों को बताया कि वाद-विवाद के बाद कलावती नाराज होकर चली गई।
- परिजनों की शिकायत पर 4 सितंबर को गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज हुई।
शव बरामद
- 4 सितंबर को हंसपुर के हुटार जंगल में कलावती का शव दफन अवस्था में मिला।
- पोस्टमार्टम में सिर पर चोट से मौत की पुष्टि हुई।
आरोपी का खुलासा
पूछताछ में हीरालाल ने बताया कि नशे में विवाद के दौरान उसने पत्नी के सिर पर डंडे से वार किया। मौत होने पर शव को जंगल में गड्ढा खोदकर दफना दिया।
पुलिस की कार्रवाई
- आरोपी हीरालाल कुजूर (45 वर्ष) को 6 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
- हत्या और साक्ष्य छुपाने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।