राजनांदगांवछत्तीसगढ

गंडई में चखना दुकान हटाने का चला अभियान, जिले भर में भी कार्रवाई किया गया

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// आबकारी विभाग के अफसरों ने स्कूल और कॉलेज के अलावा सरकारी अस्पतालों के आसपास संचालित चखना दुकानों को हटाने अभियान छेड़ दिया है। अभियान के तहत पहले जिले के गंडई क्षेत्र में स्कूल के पास संचालित चखना दुकान को हटाने की कार्रवाई की गई।गंडई नगर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल कन्या शाला के पास अस्थाई तौर पर संचालित किया जा रहा था । विद्यालय जाने वाले रास्ते में लंबे समय से कई जगह चखना दुकानें चल रही थी। चखना दुकान में शराब के शौकिनों का जमावड़ा होने से स्कूली छात्र और छात्राओं को स्कूल आने-जाने में परेशानी होती थी। ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री एवं कलेक्टर से मामले की शिकायत की थी, लेकिन चखना दुकान नहीं हटने से ग्रामीणों में आक्रोश निर्मित हो गया था।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद आबकारी अफसरों ने मामले को गंभीरता से लिया। बुधवार को आबकारी अफसरों की कार्रवाई के दौरान चखना दुकान चलाने वालों में हड़कंप की स्थिति रही। जबकि जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने अफसरों की इस कार्रवाई को जायज बताते उनका आभार व्यक्त किया है।आबकारी वृत्त गंडई एवं खैरागढ़ द्वारा संयुक्त कार्रवाई कर रोड किनारे चल रहे चखना दुकान संचालकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 36 सी एवं 36 च के तहत कुल सात प्रकरण दर्ज कर सभी दुकानों को हटा दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!