जगदलपुरछत्तीसगढ

दंतेवाड़ा कोर्ट से दुष्कर्म का आरोपी फरार, कैंटीन में खाया खाना, हाथ धोने बाहर गया, और दीवार फांद के भाग निकला

जगदलपुर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिला एवं सत्र न्यायालय से दुष्कर्म का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। मामला सोमवार दोपहर करीब 2 बजे का है। आरोपी बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जिसपर साल 2019 से मामला दुष्कर्म का मामला चल रहा है। सोमवार को इसे दंतेवाड़ा कोर्ट लाया गया था। जहां दोपहर में कोर्ट के कैंटीन में खाना खाने के बाद हाथ धोने गया। मौका देख कर कोर्ट की बाउंड्रीवॉल के ऊपर से कूदकर भाग गया।

जिसे भागता देख जवानों ने पीछा भी किया। इधर, दंतेवाड़ा पुलिस को भी इसकी सूचना मिली। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम भी इलाके में निकली। लेकिन फरार आरोपी का पता नहीं चल पाया। दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि, कोर्ट लाया गया आरोपी चकमा देकर भाग निकला। इसकी सूचना मिली थी।आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तलाश की जा रही है।

निकाला गया था गिरफ्तारी वारंट
बताया जा रहा है कि, आरोपी के कोर्ट में पेश नहीं होने पर अपर सत्र न्यायालय फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकाला था। इसके बाद बीजापुर जिले की मद्देड़ पुलिस के SI सोनाधर कश्यप और आरक्षक रघुनाथ बघेल गिरफ्तार कर उसे दंतेवाड़ा कोर्ट लेकर पहुंचे थे। यहां पेश करने के बाद जेल वारंट प्राप्त हुआ था। इस बीच उसे कैंटीन में खाना खिलाने ले गए और वह चकमा देकर भाग गया।

इसके पहले भी ऐसा ही मामला आया था सामने
यह पहला मौका नहीं है जब पुलिस को चकमा देकर आरोपी कोर्ट से फरार हुआ है। इससे पहले भी कुछ मामले का चुके हैं। बीजापुर जिले का ही अपने साथी जवानों की हत्या का आरोपी संजय निषाद भी 29 नवंबर 2019 को दंतेवाड़ा कोर्ट से जवानों को चकमा देकर फरार हुआ था। वह भी कोर्ट की दीवार कूदकर भागा था।

इस लिए भागने में कामयाब होते हैं आरोपी
दरअसल, कोर्ट में जिस जगह पर कैंटीन हैं उसके पीछे की तरफ ही लोग हाथ धोने के लिए जाते हैं। वहां से कोर्ट परिसर की बाउंड्रीवाल बेहद नजदीक है। जिसे कोई भी आसानी से पार कर लेता है। बाउंड्री पार करने के बाद वीरान खेत और फिर रेलवे ट्रैक है। ट्रैक पार करने के बाद जंगल है जहां से कोई भी व्यक्ति आसानी से कहीं भी छिपकर पार हो सकता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!