कोरबाछत्तीसगढ

फरार आरोपी गिरफ्तार,चिटफंड कंपनी के जरिए की थी लाखों रूपए की ठगी

कोरबा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में करोड़ों रुपये की ठगी कर फरार चिटफंड कंपनी सनशाइन इंफ्राबिल्ट के एक और डायरेक्टर को पुलिस ने यूपी के नोएडा से गिरफ्तार किया है। इस कंपनी के तीन आरोपियों को कोरबा पुलिस पहले से गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक को बलौदाबाजार पुलिस पकड़ चुकी है।

कुछ अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक सन् 2016 में सनशाइन इंफ्राबिल्ट ने पाली क्षेत्र के लोगों से करोड़ो रुपये यह झांसा देकर जमा कराया था कि कुछ महीने में उनकी रकम दो गुनी हो जाएगी। इसके बाद कंपनी ने अचानक दफ्तर बंद कर दिया और सभी डायरेक्टर्स फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर पुलिस की एक टीम ने हाल ही में एक आरोपी संजीव सिंह बघेल (38 साल) को आम्रपाली सेक्टर नोएडा से गिरफ्तार किया।

वह मूल रूप से भिंड जिले के सिमराव ग्राम का रहने वाला है। उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 420, 406, 409, 120 बी, तथा चिटफंड धन परिचालन अधिनियम 4, 5 व छत्तीसगढ़ निवेशकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की गई है।

इसी मामले में राजीव गिर, ओमप्रकाश अवस्थी तथा मुकेश कुमार बघेल को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक अन्य डायरेक्टर संजीव सिंह को बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे पोडक्शन वारंट के तहत लेकर कोरबा पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। इस मामले में अन्य आरोपी डायरेक्टरों की तलाश की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!