जम्मू कश्मीरदेश

आतंकवादियों ने बारामूला में गश्त लगा रहे CRPF जवानों पर ग्रेनेड से हमला, 2 आम नागरिकों समेत दो जवान घायल

जम्मू कश्मीर न्यूज़ धमाका /// बारामूला जिले के पलहलान चौक पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान और दो आम नागरिकों के घायल होने की खबर है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जबकि हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया सीआरपीएफ की एक टीम के गश्त लगाने के बाद जब वह पहलवान चौक पंहुचा तब कुछ संदिग्ध हमलावरों ने उन पर निशाना साधते हुए ग्रेनेड से हमला कर दिया। ग्रेनेड विस्फोट होते ही वहा अफरा-ताफरी का वातावरण बन गए। लोग इधर-उधर भागने लगे।

वही ग्रेनेड से निकले छर्रों की चपेट में आने से दो स्थानीय नागरिक और दो सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए पास के नजदीकी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सेना की एक अतिरिक्त टीम, एसओजीऔर सीआरपीएफ भी घटनास्थल पर पहुंची और उन्होंने पल्लान चौक के पास के क्षेत्रों की घेराबंदी शुरू कर दी है। घेरा बढ़ी पूरी होते ही उन्होंने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!