विदेश

बलूचिस्तान में आतंकी हमला, 10 जवानों की मौत

पाकिस्तान न्यूज़ /// पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के केच जिले में सुरक्षा बलों की एक जांच चौकी पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 10 जवानों की मौत हो गयी है। पाकिस्तानी सेना ने यह जानकारी दी। सेना के मीडिया विभाग, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने कहा कि यह हमला 25-26 जनवरी की दरमियानी रात को आतंकवादियों ने किया था।

सेना के मुताबिक, हमले में 10 जवानों की मौत हो गई है जबकि सेना की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मारा गया और कई अन्य घायल हो गए। सेना ने तीन आतंकियों को पकड़ लिया है। जबकि वे अभी भी घटना में शामिल अन्य आतंकवादियों की तलाश कर रहे हैं। वही अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन ने नहीं ली है। ISPR के बयान में कहा गया है कि सशस्त्र बल हमारी धरती से आतंकवादियों का सफाया करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, चाहे कुछ भी कीमत हो।

अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान पाकिस्तान के लिए बुरा साबित हो रहा है। ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से लगा बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से हिंसक विद्रोह का गढ़ रहा है। बलूच विद्रोही समूहों ने अतीत में इस क्षेत्र में चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे परियोजनाओं को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं।

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट फॉर कॉन्फ्लिक्ट एंड सिक्योरिटी स्टडी (PICSS) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 10 नवंबर से 10 दिसंबर तक एक महीने के संघर्ष विराम के बावजूद आतंकवादी हमलों की संख्या में कमी नहीं आई है। पाकिस्तान में हर महीने होने वाले आतंकवादी हमलों की औसत संख्या 2020 में 16 से बढ़कर 2021 में 25 हो गई है, जो 2017 के बाद सबसे अधिक है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!