बिजनेस

स्विगी ने महिला डिलीवरी पार्टनर के लिए महीने में दो दिन पीरियड लीव देने की घोषणा की है

ये पहली बार है जब किसी कंपनी ने अपने महिला कर्मचारी के लिए ये अनूठी पहल की है. 

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका : ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी ने अपने महिला फूड डिलीवरी पार्टनर के लिए अनूठी पहल की है. स्विगी ने महिला कर्मचारियों के लिए महीने में दो दिन पीरियड लीव देने का ऐलान किया है. कंपनी ने कहा है कि उसने अपनी महिला डिलीवरी पार्टनर्स के लिए ‘नो-क्वेश्चन-आस्कड, टू-डे पेड मंथली पीरियड टाइम ऑफ पॉलिसी’ का ऑप्शन दिया है. कंपनी ने खुद इस बात की जानकारी दी है. महिलाओं को पीरियड से जुड़ी समस्याओं के दौरान सहयोग करने के उद्देश्य से हम लोगों ने बिना कोई सवाल पूछे हर महीने दो दिनों के लिए पेड लीव महिला डिलीवरी एजेंट्स को देने का फैसला लिया है.’स्विगी ऑपरेशन्स के वाइस प्रेसिडेंट मिहिर शाह ने हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘मेन्स्ट्रुएशन के दौरान सड़क पर किसी के यहां डिलीवरी करने जाना परेशानी भरा होता है और यही वजह है कि इस क्षेत्र में महिलाएं काम करने आगे नहीं आ पा रही हैं. अपने ब्लॉग पोस्ट में शाह ने यह भी बताया कि स्विगी ने महिला डिलीवरी पार्टनर्स के लिए ‘सेफ जोन’ और शाम 6 बजे तक डिलीवरी के समय जैसे कदम भी उठाए हैं.गौरतलब है कि साल 2016 में स्विगी में डिलीवरी एजेंट के तौर पर पहली महिला कर्मचारी ने ज्वाइन किया था. आपको बता दें कि कंपनी ने महिला कर्मचारियों के लिए पीरियड लीव के अलावा भी कई जरूरी कदम उठाए हैं.आपको बता दें कि पिछले साल ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने भी अपनी महिला कर्मचारियों के लिए पीरियड के दौरान साल में 10 पेड लीव डे की शुरुआत की थी. इससे महिला कर्मचारियों को काम में निरन्तरता रखने में मदद मिलेगी. 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!