मुंबईमनोरंजन

एक्ट्रेसेस की सर्जरी, किसी की बिगड़ी नाक तो किसी के होंठ, जब सर्जरी से बदल गई आयशा टाकिया, कोइना मित्रा समेत इन एक्ट्रेसेस की सूरत

मुंबई न्यूज़ धमाका // अपना सपना मनी-मनी’, ‘एक खिलाड़ी एक हसीना’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं कोइना मित्रा ने खुलासा किया है कि अपने चेहरे की सर्जरी करवाने की बात को कबूल करने के बाद उनका जीना मुश्किल हो गया था और लोग केवल उनकी बिगड़ी सर्जरी के बारे में ही बात करना चाहते थे। कोइना ने कहा कि सर्जरी करवाने का फैसला उन्होंने खुद लिया था और इसका उन्हें कोई अफसोस नहीं है।

दरअसल, साल 2011 में कोइना ने नाक की सर्जरी करवाई थी। खूबसूरती बढ़ाने के लिए कराया गया यह ट्रीटमेंट उनके लिए काफी हार्मफुल साबित हुआ। इस सर्जरी ने उनके करियर को तबाह कर दिया था। बिगड़े हुए नोज़ जॉब को सुधारने के लिए उन्होंने कई सर्जरी करवाई। फिर नवंबर, 2011 में वे लॉस एंजिलस चली गई थीं।

वैसे, यह पहला मामला नहीं है, जब सर्जरी की वजह से किसी एक्ट्रेस का चेहरा बिगड़ा हो। इससे पहले भी ऐसे कई मामने सामने आ चुके हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारे में, जिनका फेस या लिप सर्जरी के बाद लुक बदल गया।

आयशा टाकिया

सलमान खान के साथ फिल्म ‘वॉन्टेड’ में नजर आईं एक्ट्रेस आयशा की तस्वीरें पिछले दिनों सामने आई थीं जिसमें उन्हें देख पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा था। कभी ब्रेस्ट इंप्लांट करवाकर सुर्खियों में आई आयशा की इन पिक्चर्स को देख यह साफ है कि अलग-अलग तरह की सर्जरी (फुलर लिप्स, जॉलाइन, आइब्रो और फोरहेड में बदलाव) करवाने के बाद, वे पूरी तरह से बदली हुई दिखने लगी हैं।

अनुष्का शर्मा

फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अनुष्का शर्मा ने साल 2014 में लिप फिलिंग करवाई थी। सर्जरी के बाद जब ‘बॉम्बे वैल्वेट’ फिल्म से एक्ट्रेस की पहली तस्वीरें सामने आईं तो उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। कुछ लोगों ने तो उन्हें पॉपुलर कार्टून डोनाल्ड डक से तक कंपेयर कर दिया। बाद में गलती समझ आने पर अनुष्का ने स्वीकारा था कि उन्होंने लिप करेक्शन करवाया था।

वाणी कपूर

फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली वाणी कपूर के चेहरे में अचानक ही बड़ा बदलाव देखने मिला। ये बदलाव था उनके होंठों का साइज, जो सर्जरी के बाद काफी बड़े हो चुके थे। फिल्म बेफिक्रे में उनके होठों को देखकर उनका जमकर मजाक बनाया गया था, कुछ लोग उन्हें डक कहकर भी संबोधित करने लगे थे।

राखी सावंत

स्लिम फिट अंदाज में बॉलीवुड में एंट्री मारने वाली राखी सावंत अब तक कई सर्जरी करवा चुकी हैं। एक्ट्रेस ने नाक, होंठों और ब्रेस्ट की सर्जरी करवाकर इन्हें इन्हांस करवाया है। लगातार सर्जरी करवाते हुए राखी काफी मोटी हो चुकी हैं।

सना खान

बिदाई शो से लोकप्रियता हासिल करने वाली सना खान ने अपनी मासूमियत से हर किसी को दीवाना बना दिया था। बड़े ब्रेक के बाद एक्ट्रेस ने अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई सर्जरी करवाई थीं जिसे उनकी तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने फेस, लिप और नाक की सर्जरी करवाई हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!