छतीसगढ़रायगढ़

कॉलेज की लाइब्रेरी नहीं खुलने पर छात्र ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, आत्मदाह की चेतावनी के बाद हरकत में आया प्रशासन

रायगढ़ न्यूज धमाका – जिले के शासकीय किरोड़ीमल डिग्री कॉलेज में एक छात्र ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की चेतावनी दी। गनीमत रही कि अन्य छात्रों ने समय रहते उस छात्र को रोक लिया। दरअसल, ये छात्र लंबे समय से बंद पड़ी कॉलेज लाइब्रेरी को फिर से खुलवाने की मांग कर रहे थे। जब उनकी बात किसी ने नहीं सुनी, तब उन्हें इस तरह का कदम उठाना पड़ा। छात्रों का कहना था कि लाइब्रेरी बंद होने से उनकी पढ़ाई में गंभीर समस्या हो रही है। इससे पहले भी छात्र प्रिंसपल के चैंबर के बाहर धरने पर बैठे थे, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने अब तक कोई पहल नहीं की है।

एमए सोशियोलॉजी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र शाकिब अनवर ने बताया कि उन्होंने अन्य छात्रों के साथ मिलकर धरना दिया और लाइब्रेरी खोलने की मांग की। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से तुरंत कार्रवाई कर लाइब्रेरी खोलकर बच्चों को बुक्स उपलब्ध कराने की अपील भी की। उन्होंने बताया, कॉलेज प्रशासन में आपसी तालमेल की कमी है, जहां सभी एक-दूसरे पर आरोप लगाकर जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। प्राचार्य, शिक्षकों और लाइब्रेरी प्रभारी के बीच विवाद के चलते अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका है। जब उन्होंने लाइब्रेरी नहीं खोलने पर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर प्राचार्य को अंतिम चेतावनी दी, तब प्राचार्य ने पांच सदस्यीय कमेटी बनाकर अगले दिन लाइब्रेरी का ताला खोलने और बुक्स बांटने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।

आज लाइब्रेरी नहीं खुला तो करेंगे बड़ा आंदोलन

शाकिब ने बताया कि इस सत्र में लाइब्रेरी एक बार भी नहीं खुली, जिससे छात्रों की पढ़ाई पर प्रभाव पड़ा है। दिसंबर-जनवरी में फर्स्ट ईयर के एग्जाम हैं, लेकिन बुक्स की उपलब्धता नहीं होने से सभी छात्र परेशान हैं। आंदोलनकारी छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार तक लाइब्रेरी नहीं खोली गई, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे और कॉलेज का घेराव करेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!