ग्वालियर

जेब कतरा गैंग से बचके रहनाः बेटे का इलाज कराने आए व्यापारी के जेब से चलती ऑटो में 50 हजार रुपए निकाल लिए, कूद कर फरार हो गया आरोपी

ग्वालियर न्यूज़ धमाका //  ग्वालियर में इन दिनों जेब कतरा गैंग एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जो पहले रैकी करते है फिर वारदात को अंजाम देने मौका पाकर जेब काट लेते है। ऐसे ही जेबकतरों का शिकार हो गये भिंड से आया एक व्यापारी। व्यापारी अपने बेटे को डॉक्टर को दिखाने ग्वालियर पहुंचे थे। जहां व्यापारी की ऑटो में अज्ञात बदमाश ने जेब काट ली। जेब में से 50 हजार रुपए ले कर चलती ऑटो से कूद कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। च पड़ताल कर फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज किया।

भिंड में दोना-पत्तल का व्यवसाय करने वाले व्यापारी विजय जैन अपने बेटे का अपेंडिक्स का इलाज ग्वालियर से करा रहे हैं। इसे लेकर वह डॉक्टर को दिखाने अपने बेटे के साथ ग्वालियर आए थे। जैसे ही वह भिंड से ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचे और उन्होंने नई सड़क के लिए किराए पर ऑटो बुलाई तो दो अज्ञात लोग भी साथ मे जाने के लिए बैठ गए थे। इसी बीच फूलबाग चौराहे पर जेबकतरों ने वारदात को अंजाम दिया और चलती ऑटो से कूद कर भाग गया। वहीं पीछे से आ रहे तीसरे साथी के साथ बाइक से फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। बीते कुछ दिनों में इस तरह जेब काटने की शिकायत काफी तेजी से बढ़ी है। पुलिस ने आशंका जाहिर की यह यह कोई बाहर की गैंग भी हो सकती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!