छतीसगढ़कवर्धा

कवर्धा में चाकूबाजी : धर्मांतरण को लेकर उपजा विवाद, पार्टी करने के नाम से बुलाकर मार दिया चाकू

The victim reached the SP office

कवर्धा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में चाकू बाजी लूट और हत्या जैसे बड़ी घटना आम बात हो गई है। जहां बोड़ला थाना क्षेत्र के देवसरा गांव में एक युवक पर चाकू से जान लेवा हमला हुआ है। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके से आरोपी फरार हो गया, बोड़ला थाना का मामला है। पीड़ित की सुनवाई थाने में नही हुई तो वह एसपी ऑफिस पहुंचा और आरोपी दीपराज परस्ते के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने पीड़ित को कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। 

दरअसल, पीड़ित नितेश यादव दशहरा मनाने को लेकर आरोपी दीपराज फोन कर बुलाया। जहां धर्मांतरण की बात को लेकर वह विवाद करने लगा, पीड़ित का बस यही कसूर था कि, उसने अपने बाइक में हिन्दू लिखा हुआ था और हिन्दू धर्म का प्रचार करता था। जिसके बाद आरोपी दीपराज परस्ते ने युवक को धर्म परिवर्तन करने कहा और उसके बाद हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की, साथ ही जीतने भी हिन्दू संगठन है बजरंगदल, विहिप और आर एस एस जैसे संस्थाओं से जुड़े लोगों को गाली दिया।

विरोध करने पर मारा चाकू 

पीड़ित नितेश यादव ने जब इसका विरोध किया तो उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया और जान से मारने का प्रयास किया। उसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और थाना पंहुचा। जहां थाना प्रभारी रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!