मनोरंजन

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के पिता का हुआ निधन, कार्डियक अरेस्ट के चलते हुए थे भर्ती

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता और मशहूर एक्टर कृष्णा का निधन हो गया। एक्टर का इलाज हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। उन्हें कार्डियक अरेस्ट के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बच पाई और उन्होंने 15 नवंबर की सुबह अंतिम सांस ली।

महेश बाबू के पिता का निधन
एक्टर कृष्णा को सोमवार यानी 14 नवंबर को हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोशल मीडिया पर फैंस भी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। हालांकि वह अब हमारे बीच नहीं रहे। महेश बाबू के पिता कृष्णा के निधन की खबर सुनते ही फैंस काफी इमोशनल हो गए। इसके अलावा बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड के दिग्गज सितारे उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

2 महीने पहले मां को खोया
आपको बता दें कि महेश बाबू के लिए साल 2022 मुश्किलों भरा रहा। इस साल की शुरूआत में उनके भाई का निधन हुआ। जो कि उनके लिए एक बड़ा झटका था। इस सदमे से वह उभरे ही नहीं थे कि दो महीने पहले उन्होंने अपनी मां को खो दिया था। मां के जाने के बाद अब उनके सिर से बाप का साया भी चला गया। परिवार इस तरह खत्म होने की वजह से महेश बाबू काफी टूट गए हैं। क्योंकि वह माता-पिता से हमेशा से बेहद करीब थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!