न्यूज़ धमाका // कोरोना महामारी का खतरा एक बार फिर बढ़ गया है। दक्षिण अफ्रीका से निकरा कोरना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन या ओमीक्रोन ब 14 देशों में फैल चुका है। अच्छी बात यह है कि भारत में अब तक का एक भी केस सामने नहीं आया है। हालांकि कर्नाटक से डराने वाली खबर आ रही है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका से यहां लौटे दो नागरिकों की कोरोना रिपोर्ट आ गई है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटे दो लोगों में से एक का नमूना कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से अलग लग रहा है। उनके मुताबिक, 63 वर्षीय व्यक्ति है जिसका नाम मुझे नहीं बताना चाहिए। उसकी रिपोर्ट थोड़ी अलग है। यह डेल्टा वैरिएंट से अलग प्रतीत होता है। हम आईसीएमआर अधिकारियों के साथ चर्चा कर विस्तृत जानकारी पता कर रहे हैं।
WHO ने ओमिक्रोन को बताया बहुत खतरनाक
इस बीच, दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने चेतावनी जारी की है और ओमिक्रोन को दुनिया के लिए बड़ा खतरा बताया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी चेतावनी के मुताबिक, शुरुआती सबूतों के आधार पर कहा जा रहा सकता है कि ओमाइक्रोन वैरिएंट से जोखिम ‘बहुत अधिक’ है। यह ‘गंभीर परिणामों’ के साथ पूरी दुनिया में फैल सकता है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने सदस्य राज्यों को जारी एक तकनीकी पत्र में कहा, काफी अनिश्चितताएं इस वैरिएंट को लेकर बनी हुई हैं जो पहली बार दक्षिणी अफ्रीका में मिला था।
ओमिक्रोन को लेकर क्या कहते हैं दक्षिण अफ्रीका के डॉक्टर
ओमिक्रोन को लेकर दक्षिण अफ्रीका के उन डॉक्टरों के अनुभव भी सामने आ रहे हैं, जिन्होंने अपने यहां इसके मरीजों का इलाज किया। ऐसी जानकारी सार्वजनिक की जा रही है ताकि दुनियाभर के डॉक्टरों को इसका फायदा मिल सकते। दक्षिण अफ्रीकी स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, ओमिक्रोन से जुड़े बहुत कम मरीज अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। हालांकि वायरस का यह रूप अत्यधिक ट्रांसमिसिबल है और रोगियों को हल्की बीमारी के साथ भी अत्यधिक थकान का अनुभव हो रहा है।
ओमिक्रोन के लक्षण
- डॉक्टर्स का साफ कहना है कि इस नए वेरिएंट को हल्के में बिल्कुल नहीं लेना चाहिए। ये डेल्टा वेरिएंट से बिल्कुल अलग है और उससे ज्यादा खतरनाक भी है।
- ओमिक्रोन संक्रमित मरीज डेल्टा स्ट्रेन से पीड़ित लोगों में बहुत अलग लक्षण दिखा रहे हैं।
- ओमिक्रोन से पीड़ित रोगियों को थकान, सिर और शरीर में दर्द और कभी-कभी गले में खराश और खांसी की शिकायत हो रही है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन नए उत्परिवर्तन का विश्लेषण कर रहा है और कहा है कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह कितना संक्रामक और गंभीर है।