नई दिल्लीक्राइम

सिरफिरे आशिक ने दी महिला को ‘तेजाब’ की सजा , मौत

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// शादीशुदा महिला पर कुछ दिन पहले एक सिरफिरे आशिक ने तेजाब फेंका था, जिससे वह बुरी तरह जल गई थी. पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी थी. पुलिस के मुताबिक- 3 नवंबर को बवाना इलाके के सेक्टर 3 में एक मकान में एक सरफिरे आशिक ने एक शादीशुदा महिला पर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गया. महिला को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया और उसके बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया.

महिला ने बतलाया की एक मोंटू नाम का शख्स उसे शादी के लिए बोलने लगा, लेकिन महिला ने साफ मना कर दिया. फिर पीड़ित महिला अपने पति के साथ पूठ खुर्द इलाके में रहने लगी, जहां मोंटू भी उनके आसपड़ोस में रहने लगा. एक दिन मोंटू ने महिला को अपने पास किसी बहाने से कमरे में बुलाया और उसे कहा कि वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहने लगे, लेकिन उस महिला ने मना कर दिया, जिस पर मोंटू ने जबरदस्ती उसके दोनों हाथ बांध दिए और उस पर तेजाब फेंक दिया और भाग गया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की ओर तकनीकी सहायता से उसे खोज लिया व बिहार से गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी ने बताया की महिला के शादी करने से मना करने पर उसने ऐसा किया. आरोपी ने आगे बतलाया कि उसने तेजाब फेंकने के साथ ही यह भी योजना बना रखी थी कि यदि उसका पति आ जाता है और किसी बात कर विरोध करता है तो उसे वह देसी कट्टे से गोली मार देगा. इसके लिए उसने एक देसी कट्टा भी ले रखा था और उसे कहीं झाड़ियों में छुपा रखा था. पुलिस ने मुलजिम का 1 दिन का रिमांड लिया और कट्टे की बरामदगी के लिए उसे लेकर गई, जहां वह पुलिस को बरगलाता रहा और इसके बाद अचानक से किसी जगह से कट्टा निकल कर पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया. पुलिस ने अपने बचाव में जवाबी कार्यवाही में फायर किया, जो एक गोली उसके दाएं पैर पर लगी. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!