नई दिल्ली

पीएम मोदी करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस का उद्घाटन

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// आज नरेंद्र मोदी सुल्तानपुर में 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस का उद्घाटन  करेंगे. इस दौरान एक्सप्रेवे पर एयर शो भी होगा. मिराज, सुखोई, जगुआर समेत कई लड़ाकू विमान यहां करतब दिखाएंगे. करीब डेढ़ बजे पीएम मोदी भारतीय वायुसेना के स्पेशल ट्रांसपोर्ट विमान सी 130 जे से सीधे एक्सप्रेसवे पर लैंड करेंगे.

इसके बाद प्रधानमंत्री आम जनता को संबोधित करेंगे. करीब चालीस मिनट तक चलने वाले एयरशो में दोपहर पौने तीन बजे से वायुसेना के विमान सुल्तानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बनी 3.1 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर टच डाउन और लेंड करेंगे. दो बजकर 50 मिनट पर सबसे पहले मिराज 2000 लड़ाकू विमान एक्सप्रेस वे पर लैंड करेगा.

इसके बाद ट्रांसपोर्ट विमान एएन-32 से मिराज की सर्विसिंग टीम उतरेगी और रोड पर ही विमान की सर्विसिंग  करेगी . ट्रांसपोर्ट विमान एएन-32 से ही  वायुसेना के कमांडो गरुड़ उतरेंगे और दिखाएगें कि कैसे दुश्मन के इलाके में अपने लड़ाकू विमान और टीम को सुरक्षित करते हैं. तीन बजकर पांच मिनट पर फ्लाई पास्ट में पांच लड़ाकू विमानों में से एक मिराज-2000, दो सुखोई एमकेआई और दो जगुआर एरोहेड फॉर्मेशन में फ्लाई करेंगे. तीन बजकर सात मिनट पर एएन-32 टेक ऑफ कर जाएगा. पहले मिराज 2000 फिर जगुआर और सुखोई 30 टच डाउन करेंगे फिर टेक ऑफ करेंगे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!