भरूच

आदिवासियों को इस्लाम अपनाने के लिए प्रलोभन देने के आरोप में मामला दर्ज

भरूच न्यूज़ धमाका /// जिले के एक गांव के आदिवासियों को विदेश में एकत्रित धन का इस्तेमाल कर कथित तौर पर धर्मांतरण के लिये प्रलोभन देने के आरोप में लंदन में रहने वाले एक व्यक्ति सहित नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है आमोद थाना के एक अधिकारी ने बताया कि भरूच जिले के आमोद तालुका के कांकरिया गांव के ‘वासवा हिंदू’ समुदाय के 37 परिवारों के 100 से अधिक आदिवासियों को पैसे और अन्य प्रलोभन देकर उनका धर्म बदलने के लिए कहा गया पुलिस ने बताया कि नौ लोगों के खिलाफ गुजरात धर्म की स्वतंत्रता (संशोधन) कानून के साथ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) (आपराधिक साजिश),153 (बी)(सी)(वैमनस्यता फैलाने की आशंका) और 506 (2)(आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

अधिकारी ने बताया आरोपियों ने कमजोर आर्थिक स्थिति और आदिवासी समुदाय के सदस्यों की निरक्षरता का फायदा उठाकर उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने का प्रलोभन दिया.’उन्होंने कहा कि सभी नौ आरोपी स्थानीय निवासी हैं. एक आरोपी वर्तमान में लंदन में रह रहा है और उसकी पहचान फेफड़ावाला हाजी अब्दुल के रूप में हुई है, जिसने इस उद्देश्य के लिए विदेश से धन एकत्र किया था.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!