बलरामपुरछत्तीसगढ

धान खरीदी सहीं समय पर नहीं होने से परेशान किसान , अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// राजपुर क्षेत्र में किसान धान खरीदी सही समय पर नहीं होने से बेहद परेशान हैं और उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राम पंचायत ककना के रहने वाले एक किसान को बिना धान बेचे ही प्रशासनिक अधिकारियों ने उसके खाते को समर्पण करा दिया है और वह अब धान बेचने के लिए दर-दर भटक रहा है,मामले में नायाब तहसीलदार ने कहा कि जल्द ही किसान को धान बेचने का टोकन दे दिया जाएगा।

किसान का नाम कृष्णा है और वह ग्राम पंचायत का ककना का रहने वाला है इसके नाम पर 800 बोरी धान बेचने का पंजीयन किया गया था, लेकिन किसान ने अभी तक एक बोरी भी धान नहीं बेचा है और उसके घर पहुंचे राजस्व के अधिकारियों ने धान बेचने के लिए उसका सिग्नेचर कराकर पूरे खाते का समर्पण करा दिया है।किसान के घर में धान की बोरियां पड़ी हुई हैं और अब वह उसे बेचने के लिए दर-दर भटक रहा है। किसान के बेटे ने कहा कि जब अधिकारी उसके घर पहुंचे थे तो उसके पिताजी घर में अकेले थे और उसी दौरान उनका दस्तखत करा कर पूरे खाते का समर्पण करा दिया गया है।

जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के जनपद सदस्य मुकेश गुप्ता भी किसान से मिलने के लिए पहुंचे और उन्होंने कहा कि यह किसान का अपना धान है लेकिन अधिकारियों की मनमानी और लापरवाही के कारण किसान परेशान हैं और अधिकारियों की ऐसी ही लापरवाही के कारण किसान आत्महत्या जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाता है ,वही मामले में बरिओ उपतहसील के नायाब तहसीलदार ने किसान के घर जाकर धान का भौतिक सत्यापन करने के बाद कहा है कि किसान को जल्द ही धान बेचने के लिए टोकन जारी किया जाएगा जिसके बाद किसान अपनी धान को बेच सकेगा 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!