राजनांदगांवछत्तीसगढ

बीएमओ पर गंभीर आरोप , पास बुलाकर छूने की कोशिश करते हैं , नर्स और बीपीएम पहुंचीं थाने

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// जिले के मानपुर सामुदायिक स्वादथ्य केंद्र की दो महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने बीएमओ के खिलाफ थाने में शिकायत की है। दोनों महिलाओं का आरोप है कि बीएमओ उन्हें आपत्तिजनक तरीके से छूने की कोशिश करते रहते हैं और शाब्दिक दुर्व्यवहार भी करते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मानपुर के सामुदायिक स्वादथ्य केंद्र की बीपीएम व एक स्टाफ नर्स ने बीएमओ के खिलाफ थाने में शिकायत की है। उनका आरोप है कि बीएमओ डॉ. कौशिक काम के बहाने बुलाकर आपत्तिजनक तरीके से छूने की कोशिश करते रहते हैं और दुर्व्यवहार भी करते हैं। महिला कर्मियों ने कहा है कि कई महिलाओं ने उनकी इस हरकत का विरोध भी किया है लेकिन डॉक्टर अपनी हरकातों से बाज नहीं आते और उन्हें धमकी देते रहते हैं। इस बात से परेशान महिला कर्मियों ने थाने में शिकायत की है। पीड़ित कर्मियों ने बीएमओ पर आरोप लगाते हुए टीआई को लिखित में शिकायत सौंपी है। इस वक्त थाने के टीआई व पीड़ित कर्मियों के बीच चर्चा जारी है, ताकि जल्द से जल्द कार्रवाई हो सके

सौजन्य हरिभूमि

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!