छतीसगढ़गरियाबंद

गैर मर्द के साथ अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देख ,पति ने डंडे से पीट-पीटकर मौके पर उतारा मौत के घाट

 गरियाबंद न्यूज़ धमाका – ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर से 13 किलोमीटर दूर शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अड़गड़ी निवासी अनिता का अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे. इसे लेकर उसका अपने पति धुरवा राम नेताम से कई बार विवाद हो चुका था. गुरुवार को गुरुवार को क्षेत्र में नवाखाई त्योहार था. ग्रामीण त्योहार में व्यस्त थे. इस बीच को जब पति घर पहुंचा तो अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्से से आग बबूला हो गया. उसने अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ डंडे से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

नवाखाई पर्व होने के कारण गुरुवार को घटना की जानकारी लोगों को देर शाम को लगी. शुक्रवार को ग्रामीणों ने इसकी जानकारी शोभा थाना में दी. शोभा थाना प्रभारी हिमाचल ध्रुव टीम के साथ ग्राम अड़गड़ी पहुंचे. मामले की प्रारंभिक जांच करते हुए आरोपी पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. वहीं पंचनामा बनाकर महिला का शव पीएम के लिए मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा.

एसडीओपी पुलिस मैनपुर बाजीलाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना शोभा थाना क्षेत्र ग्राम अडगडी की है. पति ने अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर उस पर डंडे से वार कर हत्या की है. पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!