छतीसगढ़सुकमा

CRPF के एक जवान ने की खुदकुशी, छुट्टी से दो दिन पहले लौटा था

सुकमा न्यूज़ धमाका – जिले में सीआरपीएफ के एक जवान ने सुसाइड कर लिया. कैंप के बाथरूम में जाकर खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया. बताया जा रहा है कि मृतक विपुल भूयान CRPF की 226 बटालियन का जवान है. वह गादीरास थाना में पदस्थ था.

जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान मूलतः असम का रहने वाला था. दो दिन पहले ही छुट्टी से लौटा था. गोली की आवाज सुनकर कुछ जवान पहुंचे, जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही वह दम तोड़ चुका था.

जवान द्वारा खुशकुशी करने का अब तक कोई बड़ी वजह सामने नहीं आई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!