अन्तर्राष्ट्रीय न्यूज धमाकाहेल्थ

देश में रिकॉर्ड कोरोना वैक्सीनेशन पर बोली WHO वैज्ञानिक, ‘Congratulations India’

छत्तीसगढ न्युज धमाका

बधाई दी – WHO की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने भारत को बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को भारत में एक ही दिन में रिकॉर्ड 10 मिलियन कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई।

वैक्सीन अभियान ने अब नया रिकॉर्ड बना दिया

देश में कोरोना महामारी के खिलाफ चल रहे वैक्सीन अभियान ने अब नया रिकॉर्ड बना दिया है और इसकी दुनियाभर में तारीफ हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारत में रिकॉर्ड टीकाकरण को मील का पत्थर बताते हुए बधाई दी है।

भारत में आधी आबादी का हो चुका टीकाकरण

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन ने शुक्रवार को कहा कि भारत में आधी से अधिक वयस्क आबादी का टीकाकरण करने और राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में 620 मिलियन का आंकड़ा पार करने के लिए बधाई दी। सौम्या स्वामीनाथन ने ट्वीट करके बधाई दी है।

बिल गेट्स ने भी दी भारत को बधाई

रिकॉर्ड कोरोना वैक्सीन होने पर भारत को दुनिया के कई देशों, संगठनों और हस्तियों की तरफ से बधाई दी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन के अलावा माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स ने भी ट्वीट करके भारत को बधाई दी है।

तेज वैक्सीन अभियान के बीच बढ़ा संक्रमण

भारत में जहां तेजी से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है, वहीं दूसरी ओर केरल में बढ़ते कोरोना मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। केरल के कारण देश में बीते 24 घंटे में 46,759 कोरोना वायरस के मामले सामने आए और 509 मौत हुई है। देश का अभी तक 3.26 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और 4.37 लाख लोग की मौत हो चुकी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!