छत्तीसगढ

दिल्ली से विशेष विमान से रायपुर लौटे सीएम भूपेश बघेल और अन्‍य कांग्रेसी नेता

54 विधायक व अन्य नेताओं के भी साथ में लौटने की सूचना है। इस बार एयरपोर्ट पर किसी तरह का शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा।

 छत्तीसगढ न्युज धमाका –

दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री और विधायकों के साथ अन्य नेता शनिवार को रायपुर के लिए विशेष विमान से रवाना हो गए हैं। उनके साथ सभी 54 विधायक व अन्य नेताओं के भी साथ में लौटने की सूचना है। मगर, इस बार एयरपोर्ट पर किसी तरह का शक्ति प्रदर्शन नहीं होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार कार्यकर्ताओं को इस संबंध में स्पष्ट संदेश दे दिया गया है। इसके बावजूद बघेल के स्वागत में एयरपोर्ट पर भीड़ उमड़ने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता।

कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान – पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से भूपेश बघेल की मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान के मामले का पटाक्षेप हो गया है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि राहुल गांधी के साथ हुई बैठक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई बात नहीं हुई।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा – राहुल गांधी से छत्तीसगढ़ के विकास पर बात हुई। उन्हें प्रदेश आने का न्योता दिया, जिसे स्वीकार कर लिया है।राहुल गांधी अगले सप्ताह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।

दिल्‍ली से विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट लौटे मुख्‍यमंत्री

रायपुर विमानतल पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ है। भूपेश के समर्थन में जमकर नारेबाजी के बीच रायपुर पहुंचा विमान, एयरपोर्ट से बाहर आए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि अलगे सप्ताह राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे पूरे राज्य का दौरा कर विकास कार्य देखेंगे। विभिन्न वर्गों के लोगों से मिलकर बात करेंगे। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को देशभर में पहुचेंगे।

राहुल छत्तीसगढ़ माडल देखेंगे- राहुल गांधी पर्याप्त समय देंगे। छत्तीसगढ़ की जनता का कांग्रेस के प्रति प्यार बढ़ रहा है। बघेल ने कहा राहुल से दिल खोलकर बात हुई है। विशेष विमान से लौटे हैं सभी नेता।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!