महासमुंदछत्तीसगढ

सरायपाली पुलिस ने ओवरब्रिज के पास चाकू लहराते 01 आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

महासमुंद,न्यूज़ धमाका :- महासमुंद जिले में धारदार चाकू लहराते एक युवक को सरायपाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि पदमपुर रोड में एक व्यक्ति अपने हाथ में नुकीला धारदार चाकू लेकर लहराते हुए आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है.

जिससे आने जाने वाले लोग डरे हुए है. जिससे भय का वातावरण निर्मित हो गया है. जिस पर पुलिस की टीम घटनास्थल पदमपुर रोड ओवरब्रिज के पास सरायपाली गये जहां एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराते धमकाते धारदार चाकू लहराते रंगे हाथों पकड़ा गया.

आरोपी को पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना नाम हरीश महापात्र पिता रमेश महापात्र उम्र 22 साल निवासी बस्ती सरायपाली वार्ड नंबर 14 थाना सरायपाली का रहने वाला बताया।

वही जिसके कब्जे से एक लोहे/ स्टील का धारदार चाकू जब्त की गई है. संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक सुखलाल भोई आरक्षक अनिल मांझी, हिरेंद्र भागै व समस्त स्टाफ थाना सरायपाली का योगदान रहा है .

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!