देश

संजय राउत ने सुप्रिया सुले संग जमकर डांस किया, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रायपुर न्यूज़ धमाका // महाराष्ट्र में शिवसेना नेता संजय राउत इन दिनों बेटी पूर्वशी की शादी में बिजी हैं। संजय राउत के घर पर शादी की रस्में और कार्यक्रम जारी हैं। इसी बीच पूर्वशी की शादी की रस्म के एक कार्यक्रम का वीडियो सामने आया है। जिसमें शिवसेना नेता संजय राउत डांस करते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो रविवार को हुए संगीत समारोह का है। इसमें खास बात यह है कि संजय राउत के साथ एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले भी डांस करती नजर आ रही हैं। नेता जी के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

2 मिनट 08 संकेंड के इस वीडियो में संजय राउत और सुप्रिया सुले ‘लेंबर्गिनी चलाई जाने हो’ पर डांस कर रहे हैं। उसके कुछ देर बाद संजय राउत की पत्नी वर्षा और सुप्रिया के पति भी उनके साथ आकर डांस करने लगते हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि संजय राउत बेटी की शादी की खुशी में काफी खुश नजर आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रिया सुले ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए भी पूर्वशी को शादी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। साथ की सुले ने संजय राउत के परिवार के साथ शादी समारोह की कई तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शिवसेना नेता संजय राउत अपने तीखे बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं और उनकी छवि एक गंभीर नेता की मानी जाती है। ऐसे में उनके डांस वीडियो देखकर कई लोग हैरान भी हैं। तो वहीं कुछ लोग कह रहा है कि बेटी की शादी में भला कौन न खुश हो? इसके अलाव भी लोग सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!