छतीसगढ़बिलासपुर

नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से रेप

बिलासपुर न्यूज धमाका – प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी ( PIL ) के स्टोर मैनेजर पर रेप का आरोप लगा है। 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी का आरोप है कि नौकरी के नाम पर आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने उससे 2 लाख रूपए भी ठग लिए।न्याय की आस में नाबालिग तोरवा थाने पहुंची। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी को पकड़कर थाने लाई, फिर उसे छोड़ दिया। 

जानकारी के अनुसार पीड़िता प्राइवेट नौकरी करती है। तभी उसकी पहचान प्रकाश इंडस्टी लिमिटेड में काम करने वाले मुकेश से हुई। दोनों में बातचीत शुरू हुई। बातचीत के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका मामा प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में जनरल मैनेजर है।   इस तरह की बड़ी बात कर आरोपी ने नाबालिग को अपने झांसे में लिया। और मिलने के लिए अकलतरा बुलाया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को फरार बता रही है। वहीं आरोपी मुकेश पहले से शादीशुदा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!