
रायपुर न्यूज धमाका – कांग्रेस की वोटर अधिकार सभा में दिखी अंतर्कलह पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परंपरा में केवल दो वर्ग हैं—
- एक नेतृत्वकर्ता
- और बाकी कार्यकर्ता।
रमन सिंह ने कहा, “कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का सम्मान किस तरह होता है, यह सब देख सकते हैं। कभी उन्हें चमचा कहा जाता है, तो कभी पिछलग्गू।”
उन्होंने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस ने 5 साल में इतना विकास किया कि सरकार ही चली गई।
