राजनांदगांवछत्तीसगढ

राजनांदगांव : लापता एलेक्स की तीसरे दिन तालाब में तैरती मिली लाश

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका /// शनिवार दोपहर गोटाटोला के खेल मैदान से 8 वर्षीय लापता एलेक्स की आज सुबह तीसरे दिन गांव से बाहर तालाब में तैरते हुए शव बरामद किया गया है। घर के इकलौते बच्चे की दर्दनाक मौत से मसीह परिवार सहित पूरा गांव मातम में डूबा हुआ है। अपहरण का मामला दर्ज कर मोहला पुलिस का पूरा कुनबा तथा परिवार बच्चे की तलाश में जुटा हुआ था, परंतु अनहोनी की खबर ने सबको हिला कर रख दिया है।

गोटाटोला के सरस्वती शिशु मंदिर में तीसरी कक्षा में अध्ययनरत छात्र एलेक्स मसीह पिता मार्टिन मसीह 8 वर्ष 11 दिसंबर शनिवार दोपहर घर से अपने दोस्तों के साथ खेलने निकला हुआ था, तब से वह लापता हो गया, देर शाम बच्चे की खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने के उपरांत परिवारजनों ने तत्काल मोहला थाना पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस फौरी तौर पर बेहद गंभीर होते हुए एलेक्स के खोजबीन में दिन-रात एक कर दी। आज तीसरे दिन सुबह गोटाटोला की सरहद के बाहर घावडेटोला के तालाब में मासूम की तैरते हुए लाश देखा गया। जिसके बाद परिवार और मोहला पुलिस को सूचना दी गई।

गोटाटोला के संभ्रात मसीह परिवार से जुड़े इकलौते पुत्र एलेक्स की तालाब में दर्दनाक मौत से जहां पूरा परिवार के उपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पूरा गांव मातम में है।एलेक्स मसीह मौत के मामले में मोहला पुलिस जांच में सहयोग के लिए फॉरेंसिक व डॉग स्कॉट की टीम की भी मदद ली हुई है। आज विधिवत पोस्टमार्टम कर बच्चे का शव परिजनों को सौंपा गया।

ALSO READ : प्रदेश में कांग्रेस के 3 साल पुरे होने पर रन “फॉर सीजी प्राइड” का आयोजन ,गाँधी उद्यान से मुख्यमंत्री ने लगाई दौड़

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!