छतीसगढ़रायपुर

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में रायपुर के बिजनेसमैन की मौत

रायपुर न्यूज धमाका –  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में रायपुर के एक व्यापारी दिनेश मिरानिया की मौत हो गई। समता कॉलोनी निवासी कारोबारी मिरानिया को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार दिनेश मिरानिया 18 अप्रैल को पत्नी नेहा और दो बच्चों शौर्य और लक्षिता के साथ विवाह की वर्षगांठ के अवसर पर घूमने गए थे।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- आतंकी हमले में रायपुर के दिनेश मिरानिया जी के निधन की भी दुःखद खबर है। दुःख की इस घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। आतंकियों द्वारा किए गए इस कृत्य की जितनी निंदा की जाए, कम है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

यात्रा पर गए थे, हमले की चपेट में आ गए

  • प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनेश मिरानिया अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर यात्रा पर गए हुए थे। उसी दौरान वे आतंकी हमले की चपेट में आ गए।
  • हमले में उन्हें गोली लगी, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
  • घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर स्थित उनके परिजनों और परिचितों में चिंता का माहौल है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा हमले की जांच की जा रही है।

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कानपुर के युवक को लगी गोली

महाराजपुर के गांव हाथीपुर निवासी चंदन चक्की वालों का परिवार भी पहलगाम में हुए आतंकी हमले का शिकार हुआ है। परिवार शहर के श्यामनगर में छप्पन भोग के पास रहता है। व्यवसायी का नाम संजय द्विवेदी है, जो पत्नी और बेटे-बहू के साथ कश्मीर घूमने गए हैं। आतंकियों की गोलीबारी में संजय के बेटे शुभम को भी गोली लगी है। संजय के भाई मनोज द्विवेदी ने बताया कि हमले में भतीजे शुभम के गोली लगने की जानकारी मिली है, लेकिन अभी और अधिक जानकारी नहीं है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!