नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉन्च की ‘गति शक्ति योजना’

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ‘पीएम गतिशक्ति’लॉच कर दिया है। यह मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी के लिए एक नेशनल मास्टर प्लान है। जिसके तहत 100 लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का तेजी से विकास किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा – ‘आज दुर्गाष्टमी है, पूरे देश में आज शक्ति स्वरूपा का पूजन हो रहा है। शक्ति की उपासना के इस अवसर पर देश की प्रगति की गति को भी शक्ति देने का शुभ कार्य हो रहा है।

पीएम मोदी ने कहा ‘आज 21वीं सदी का भारत, सरकारी व्यवस्थाओं की उस पुरानी सोच को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहा है।’ इसके साथ ही उन्होंने मंत्र भी दिया ‘प्रगति के लिए इच्छा, प्रगति के लिए कार्य, प्रगति के लिए धन, प्रगति की योजना, प्रगति के लिए वरीयता। क्या है ‘पीएम गतिशक्ति’ . ‘पीएम गतिशक्ति’ एक डिजिटल मंच है, जिसमें रेल और सड़क समेत 16 मंत्रालयों को जोड़ा जाएगा। जिससे मंत्रालयों का काम आसान हो जाएगा और रखरखाव के खर्च में भी कमी आएगी। ‘पीएम गति शक्ति’ प्लान से परियोजनाओं के विकास को तो बढ़ावा मिलेगा ही साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पीएम गतिशक्ति में रेलवे, आईटी, पेट्रोलियम, सड़क परिवहन, टेक्सटाइल, उड्ययन और ऊर्जा जैसे कई मंत्रालय शामिल होंगे। बता दें कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त को इसकी घोषणा की थी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!