रतनपुरछत्तीसगढ

पुलिस ने बैटरी और डीजल चोरी का किया खुलासा , 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

रतनपुर न्यूज़ धमाका /// अलग-अलग जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों ने एक फार्म हाउस में घुसकर बैटरी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा उन्होंने डीजल चोरी की घटना को भी अंजाम दिया था।

रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अनिकेत कौशिक, राहुल उपाध्याय और धर्मपाल प्रभाकर ने एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इन आरोपियों ने मोटरसाइकिल में आकर घटना को अंजाम दिया

उन्होंने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया कि 1 माह पूर्व ग्राम लखराम में फ्लाई अश ब्रिक्स कंपनी में दो ट्रैक्टर में डीजल चोरी की गई थी, इसके अलावा एक फार्महाउस के कोठार के सामने खड़े महिंद्रा ट्रैक्टर में लगे बैटरी को भी चोरी कर ले गए थे।

इन दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को त्वरित गिरफ्तार किया और मामले का खुलासा किया। अपराधियों को पकड़ने में पुलिस जवान प्रवीण कुमार पांडे, दीपक मरावी, कीर्ति पैकरा, रामदेव टोप्पो की मुख्य भूमिका रही।

पुलिस के साथ-साथ फॉर्म हाउस के मालिक अंकित गौरहा और उनके चौकीदार की भी भूमिका रही। पुलिस ने एक अन्य फरार आरोपी के पकड़े जाने पर अन्य डीजल चोरी, बैटरी चोरी और अन्य चोरी का खुलासा होने की उम्मीद जताई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!