छतीसगढ़कोंडागांव

बड़े डोंगर में पुलिस का नशा मुक्ति अभियान : छात्रों को सिखाए नए कानून, साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियम”

कोण्डागांव न्यूज धमाका – पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में थाना बड़े डोंगर पुलिस ने गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े डोंगर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस मौके पर थाना प्रभारी बड़े डोंगर ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचाव के उपाय विस्तार से समझाए। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी कमजोर करता है। साथ ही उन्होंने छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताते हुए सोशल मीडिया व ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतने की सलाह दी।

कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, यातायात नियमों का पालन और हाल ही में लागू हुए नए कानूनों की जानकारी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने उदाहरणों के साथ छात्रों को समझाया कि सतर्कता और अनुशासन से न केवल अपराधों से बचा जा सकता है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी लाया जा सकता है।

विद्यालय प्रबंधन की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं और पुलिस टीम से समाधान प्राप्त किया। अंत में सभी छात्रों ने नशामुक्त और अनुशासित जीवन जीने का संकल्प लिया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!