छतीसगढ़कोंडागांव

चचेरी बहन के साथ अनाचार: मना करने पर चाची पर कुल्हाड़ी से किया वार, चाचा और भतीजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

accused

फरसगांव न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के फरसगांव से मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां पर भतीजों ने अपने चाचा के साथ मिलकर चचेरी बहन के साथ अनाचार किया। इस बीच जब लड़की की मां ने मना किया तो सभी ने मिलकर अपनी चाची पर कुल्हाड़ी और फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चनियागांव खोहड़ापारा का है। जहां पर भाइयों ने अपनी ही चचेरी बहन के साथ पहले अनाचार किया। फिर इस बीच चाचा के साथ भतीजों ने मिलकर अपनी चाची पर घातक हमला कर दिया। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के आरोपी पति समेत उनके भतीजों को गिरफ्तार किया है।

रायपुर में डबल मर्डर
वहीं बुधवार को अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरोदा में बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। गांव के बुजुर्ग दंपति की उनके ही घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान भूखन ध्रुव (62 वर्ष) और उनकी पत्नी रुक्मणि ध्रुव (60 वर्ष) के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

धारदार हथियार से की गई हत्या
घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर टीम को आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर एसीसीयू टीम, एफएसएल यूनिट, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि, दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!