छतीसगढ़अंबिकापुर

म्यूल अकाउंट रैकेट का भंडाफोड़: 7 लाख के लेनदेन में चार आरोपी गिरफ्तार

Ambikapur Myul account Four accused arrested Rs 7 lakh transaction

अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में म्यूल अकाउंट का गोरखधंधा करने वालों के खिलाफ ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि, इन चारों खाता धारकों ने अपना बैंक अकाउंट और सिम कार्ड सट्टेबाजों को महज 30 हजार रुपए में बेच दिया था। इन खातों के जरिए 7 लाख रुपए से अधिक का संदिग्ध ट्रांजैक्शन किया गया है।

लालच में आकर खाता और सिम सटोरियों के किया हवाले
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी अंबिकापुर के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी हैं, जिन्होंने लालच में आकर अपना खाता और सिम सटोरियों के हवाले कर दिया। गांधीनगर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों और सटोरियों की भी तलाश में जुटी हुई है।

तेजी से बढ़ रहा साइबर अपराध और सट्टेबाजी का मामले
गांधीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि, साइबर अपराध और सट्टेबाजी के लिए म्यूल अकाउंट का गलत इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, जिसके खिलाफ पुलिस लगातार कड़ी कार्यवाही कर रही है।

जानिए क्या होता है म्यूल अकाउंट
म्यूल अकाउंट उन बैंक अकाउंट्स को कहा जाता है जिसका उपयोग साइबर अपराधी ठगी के लिए करते हैं। अपराधी ठगी के पैसों को अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर नहीं करते हैं। बल्कि उन पैसों को वे म्यूल अकाउंट्स में ट्रांसफर कर देते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!