छतीसगढ़रायपुर

पति को जिंदा जलाने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफतार

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी में पति को जिंदा जलाने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला ने विवाद के बाद सो रहे पति के पास सिलेण्डर चालू करके आग लगा दी थी। घटना में पीड़ित बुरी तरह से झुलस गया, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।

दरअसल, पीड़ित शिव कुमार बंजारे 48 वर्ष अछोली हीरानगर उरला ने बताया कि सूरज बाई जोशी को दूसरी पत्नी बनाकर रखा था। पहली पत्नी रूखमणी बंजारे के पास जाने से दूसरी पत्नी मना करती थी और पैसे की मांग करती थी। जमीन जायदाद को अपने नाम रकने के लिये भी दबाव बनाती थी। साथ ही गाली गलौज कर मारपीट भी करती थी। 14 जनवरी को पीड़ित अपनी पहली पत्नी से मिलकर दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी के पास ग्राम रावांमाठा थाना खमतराई में गया था। इस दौरान पीड़ित को पैसे की मांग करने लगी व जमीन जायदाद को अपने नाम करने बोली जिसे मना कर खाना खाकर सो गया।

रात लगभग 11.30 बजे दूसरी पत्नी आरोपिया सूरज बाई जोशी जो पहले से सिलेण्डर को चालू करके रखी थी जिसे आग लगा दिया जिससे पीड़ित बूरी तरह जलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का उपचार वर्मा अस्पताल थाना मुजगहन क्षेत्र में चल रहा है। आरोपिया सूरज बाई जोशी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 56/25 धारा 109 बीएनएस पंजीबद्ध कर आरोपिया सूरज बाई जोशी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी- खमतराई रायपुर। सूरज बाई जोशी पति शिव कुमार बंजारे उम्र 45 वर्ष सा. रावांमाठा थाना।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!