दुर्गछत्तीसगढ

बीमा एजेंट पर चाकू मारने वाला आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- भिलाई के छावनी थाना अंतर्गत नंदनी रोड में एक युवक ने छोटी सी बात पर दूसरे युवक के पेट में चाकू घुसा दिया। जब आरोपी को गिरफ्तार किया गया तो पता चला कि वह पुलिस रिकार्ड में फरार चल रहा था। आरोपी आदतन आपराधिक किस्म का है। उसके खिलाफ चोरी व लूट जैसे कई संगीन अपराध दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, अमित सिंह (25) ने उसके दोस्त जामुल ​​​​​​निवासी सूरज के ऊपर जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि दोनों बीमा एजेंट का काम करते हैं। 14 अगस्त की रात वह अपने दोस्त सूरज सिंह और कविन्द्र यादव के साथ आशीष इंटरनेशनल होटल पावर हाउस से अपने घर जा रहे थे।

रात करीब 11 बजे वे लोग नंदनी रोड स्थित बाबू पान ठेला में सामान खरीदने के लिए रुके थे। उस समय दुकान में काफी भीड़ थी। भीड़ की वजह से सूरज का हाथ पास खड़े दीपक नायकर (23) को लग गया। इस पर दीपक भड़क गया और सूरज को गालियां देने लगा।

जब सूरज व उसके दोस्तों ने उसका विरोध किया तो उसने अपने पास से चाकू निकालकर सूरज के पेट में घुसा दिया। इससे सूरज लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद दीपक मौके से फरार हो गया। उसके दोस्तों ने सूरज को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। छावनी पुलिस ने धारा 307 के तहत अपराध दर्ज करने के बाद आरोपी को घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!