छत्तीसगढबिलासपुर

व्यापारी के बेटे को गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गोली मारकर 17 साल के लड़के की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सारनाथ एक्सप्रेस से बिहार भागने की फिराक में थे। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने ट्रेन रुकवाई और एक आरोपी को दबोच लिया। दूसरा आरोपी ट्रेन में छिप गया था, जिसे आगे स्टेशन से पकड़ लिया गया।

हत्या का मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है, जिसे पकड़ने के लिए SSP पारुल माथुर ने एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट (ACCU) के साथ 17 सदस्यीय टीम बनाई थी। पचपेड़ी क्षेत्र के मानिकचौरी निवासी मंगतूराम अजय (43) किराना दुकान चलाते हैं।

घर में उसकी पत्नी सरोजनी (39) अनीश अजय (17) और नेहा अजय (12) रहते हैं। रविवार की रात करीब करीब 9 बजे दुकान गांव के ही दो बदमाश युवक भूपेंद्र पोर्ते और नंदू उर्फ नंदकिशोर साहू गुटखा लेने पहुंचे थे।

मंगतूराम का बेटा अनीश उन्हें गुटखा देने के लिए निकला। इस दौरान पैसे देने से मना करने पर उनका झगड़ा शुरू हो गया। दोनों युवकों ने अनीश को गुटखा का पैसा देने से मना कर दिया। इसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। आवाज सुनकर मंगतूराम, उसकी पत्नी और बेटी नेहा भी बाहर आए। युवकों ने मंगतूराम और उसकी पत्नी पर ईंट से हमला कर दिया।

इस दौरान एक युवक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी. जिससे गोली अनीश के पेट में लगी और वह बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद हमलावर युवक बाइक से भाग निकले। इधर, अनीश के साथ ही उसके माता-पिता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने अनिश को मृत बता दिया।

पुलिस ने पूछताछ के बाद हत्या के दोनों आरोपी को भगाने वाले वीर सिंह को गिरफ्तार किया है। उसने बाइक को छिपाकर अपने पास रखा था। वहीं, वारदात में प्रयुक्त 9 MM के पिस्टल को भी छिपा कर रख लिया था।

पुलिस ने उसके पास से बाइक और पिस्टल बरामद किया है। पूछताछ में उसने बताया कि दोनों को वह रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। दोनों आरोपी बिहार भागने की फिराक में थे। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पहले भी बिहार में रह रहे थे।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!