कोंडागांव

ढाई माह के बच्ची के हत्या के आरोपी को पुलिस ने 24 घण्टा के भीतर किया गिरफ्तार, पत्नि के चरित्र पर करता था संदेह, आरोपी को भेजा गया जेल

                जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी भापुसे के निर्देशन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव कपिल चंन्द्रा के पर्वेक्षण में आज 6 अगस्त को ढाई माह के मासूम बच्चे के हत्या के आरोपी सोनाधर बधेल पिता उसारूराम बघेल जाति गांडा उम्र 36 वर्ष संबलपुर बडेपदरपारा को कोण्डागांव पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया।  

आरोपी को था अपनी पत्नि के चरित्र पर संदेह – प्रार्थिया श्रीमति नीतू बघेल को उसके पति सोनाधर बघेल दुसरे पुरूष के साथ चरित्र पर शंका कर हमेशा लडाई झगडा कर मारपीट करता था । 4 अगस्त 2021 को प्रार्थिया अपने पड़ोस में रहने वाले भतीजा धनीराम बघेल के घर अपनी बेटी कु गणेश्वरी उम्र ढाई माह का पेट सेंकने के लिये गई। पेट सेकने के बाद आकर रसोई कमरा में चुल्हा मंे लकड़ी से आग जलाकर खाना बना रही थी कि करीबन 7.30 बजे शाम को प्रार्थिया के पति आरोपी सोनाधर बघेल आया और प्रार्थिया को तुम दुसरे पुरूष के पास जाती हो, कहकर उसकेे चरित्र मे संदेह कर विवाद लडाई झगडा करने लगा ।
चूल्हे की लकडी दे मारी बच्ची के सिर पर – प्रार्थिया अपने ढाई माह की बच्ची कु गणेश्वरी को गोद मे लेकर खडे़ हो गयी। विवाद बढ़ने पर आरोपी सोनाधर आवेश मे आकर चुल्हा के पास रखी लकड़ी से प्रार्थिया व उसकी बच्ची को हत्या करने के नियत से प्राणघातक वार किया जिससे गोद मेें पकड़ी ढाई माह की बच्ची कु गणेश्वरी के सिर मे गम्भीर चोट लगने से मौके पर मृत्यु हो गई। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी सोनाधर बघेल के खिलाफ थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 280/2021 धारा-302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रार्थिया एवं गवाहांे का कथन लेखबद्ध कर घटना स्थल का नजरी नक्शा तेैयार किया गया। तथा मृतिका के शव पंचनामा कार्यवाही शव का जिला अस्पताल कोण्डागांव भेजकर पीएम कराया गया। विवेचना दौरान आरोपी सोनाधर बघेल की खोज की गयी। जो ग्राम संबलपुर के जंगलों से गिरफ्तार किया गया।
हत्या का आरोप किया कबूल -घटना दिनांक को अपनी लड़की कु गणेश्वरी को हत्या करने की नियत से डंडा से सिर मे वार कर हत्या करना कबूल किया। आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त सरई लकड़ी का डंडा को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
भेजा गया जेल – विवेचना में आरोपी सोनाधर बघेल के खिलाफ घटना कारित करने अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को आज छ अगस्त को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश गया है। उक्त कार्यवाही थाना कोण्डागांव से निरीक्षक अर्चना धुरंधर , सउनि लोकेश्वर नाग, दिनेश पटेल, प्रआर 89, 90, आर0 500, 577 के द्वारा की गयी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!