रायगढ़छत्तीसगढ

अटल आवास में महिला की हत्या करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज़ धमाका /// खरसिया के अटल आवास में महिला की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने थाना क्षेत्र की घेराबंदी कर धर दबोचा।अटल आवास में रहने वाली पनडुब्बी सिदार (65) मंदिर आसपास भिक्षावृत्ति कर गुजार बसर करती है। उसकी बेटी मालती सिदार (45) अपने गांव डुमरपाली से 18 अक्टूबर की सुबह अपनी मां के पास अटल आवास आई हुई थी। शाम लगभग 5 बजे दोनों मां-बेटी दरवाजे के सामने बैठे हुए थे। उसी समय अटल आवास खरसिया में रहने वाले दोनों भाई करन राजपूत और अर्जुन राजपूत वहां आए।दोनों भाई बेवजह मां-बेटी को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगे, फिर दोनों महिलाओं से मारपीट करने लगे।

दोनों भाई मालती सिदार को लात, घूंसे से मारने लगे, मारते-मारते घर के पास नाली में पटक दिए थे। फिर सीसी रोड में पटक कर मारपीट किये और पनडुब्बी सिदार के साथ भी लात-घूंसे से मारपीट की। करन और अर्जुन दोनों आपराधिक किस्म के होने की वजह से आसपास का कोई भी बीच करने नहीं आया। दोनों आरोपियों की मारपीट से पनडुब्बी सिदार घायल हो गई है तथा मालती सिदार ने गंभीर प्राणघातक चोट होने से वहीं दम तोड़ दी। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हो गए।। घटना के संबंध में घायल पनडुब्बी सिदार के रिपोर्ट पर आरोपी करन राजपूत (27), अर्जुन राजपूत (26) दोनों निवासी खरसिया के विरूद्ध धारा 302,294,323,506,34 आईपीसी का अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!