देश

निर्माणाधीन संसद भवन का जायजा लेने रात में अचानक पहुंचे PM मोदी, चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण

971 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले संसद भवन की निर्माण स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण करते हुए देखा गया. निर्माण 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है. उन्होंने निर्माण स्थल पर लगभग एक घंटा समय बिताया और नए संसद भवन के निर्माण की स्थिति का खुद निरीक्षण किया

प्रधानमंत्री नरेना मोदी ने नए संसद भवन के निर्माण की स्थिति का खुद निरीक्षण किया

नई दिल्ली न्यूज़ नरेन्द्र मोदी ने आज (रविवार, 26 सितंबर) देर शाम अचानक नई दिल्ली में नए संसद भवन के निर्माण स्थल का दौरा किया. सुरक्षा हेलमेट के साथ सफेद कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा पहने पीएम मोदी चल रहे कार्य का निरीक्षण करते दिखे. प्रधान मंत्री मोदी बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा व्यवस्था के शाम 8.45 बजे के करीब नए संसद भवन के निर्माण स्थल पर पहुंचे उन्होंने निर्माण स्थल पर लगभग एक घंटा समय बिताया और नए संसद भवन के निर्माण की स्थिति का खुद निरीक्षण किया. पीएम मोदी को कई तस्वीरों में 971 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले संसद भवन की निर्माण स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण करते हुए देखा गया. संसद भवन का निर्माण 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री मोदी ने उस भवन के स्थल का दौरा किया है, जिसके निर्माण की मंजूरी को कोविड महामारी के बीच विपक्षी दलों ने काफी आलोचना की थी. विपक्षी दलों का कहना है कि COVID-19 महामारी से निपटने के लिए खर्चे के लिए इस परियोजना को रोक दिया जाना चाहिए मुख्य सेंट्रल विस्टा परियोजना में एक नया संसद भवन, विभिन्न मंत्रालयों के कई दफ्तर, प्रधान मंत्री  और उपराष्ट्रपति का एक नया आवासीय कार्यालय परिसर का निर्माण भी शामिल है. इसमें विभिन्न मंत्रालयों के कार्यालयों को समायोजित करने के लिए नए कार्यालय भवन और एक केंद्रीय सचिवालय भी होगा पिछले साल दिसंबर में नई संसद भवन की आधारशिला रखते हुए प्रधान मंत्री ने कहा था कि नया भवन “नए और पुराने के सह-अस्तित्व” का प्रतीक होने के साथ-साथ 21वीं सदी के देश की आकांक्षाओं को पूरा करेगा प्रधानमंत्री ने तब कहा था, “(मौजूदा) इमारत अब सेवानिवृत्त होने की ओर देख रही है. 21वीं सदी के भारत को एक नया संसद भवन देना हम सभी का दायित्व है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!