नई दिल्ली

देश में वैक्सीनेश का आंकड़ा 100 करोड़ पार होते ही बड़े कार्यक्रमों की योजना

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// देश में लगातार कम हो रहा महामारी का प्रकोप सभी के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. नीचे जाते कोरोना मामलों के आंकड़ों के साथ ही महामारी के खिलाफ जारी टीकाकरण अभियान की बढ़ती रफ्तार लोगों को मजबूत सुरक्षा प्रदान कर रही है. आज गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड के खिलाफ जारी टीकाकरण के क्रम में एक अच्छी खबर दी है. मंत्रालय के अनुसार अगले महीने से स्वास्थ्य विभाग के पास टीका जरूरत से ज्यादा होगा

कोरोना टीकों की 100 करोड़ खुराक पूरी होने के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़े कार्यक्रम के आयोजन की योजना तैयार की है. भारत सरकार की ओर से 100 करोड़ खुराक पूरी होने पर कोरोना वॉरियर्स का अभिनंदन किया जाएगा. रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस अड्डे सभी सार्वजनिक जगहों पर 100 करोड़ डोज होने पर अनाउंसमेंट भी किया जाएगा. देश के समुद्र तट पर शिप की हूटिंग होगी. इस अवसर के लिए खादी ने सबसे बड़ा राष्ट्र ध्वज तैयार किया है. इसके 100 खुराक वाले  दिन लाल किले, नॉर्थ साउथ ब्लॉक पर लगाने की योजना है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!