बिजनेस

महिंद्र एक्सयूवी 700 लोगों को बेहद पसंद आ रही है

7 अक्टूबर को 57 मिनट में 25 हजार लोगों ने एक्सयूवी 700 को बुक किया। वह दो दिन में इससे 50 हजार बुकिंग मिल गई है

यही कारण है कि दमदार कार की बुकिंग शुरू होते ही रिकॉर्ड बना लिया है।। अब ऑटोमोबाइल कंपनी के कुछ समय के लिए बुकिंग को रोक दिया है। कंपनी ने बताया कि पहले दिन एक्सयूवी 700 को 11.99 लाख की शुरुआती कीमल पर सेल किया गया। महिंद्रा एक्सयूवी 700 में mHawk और Stallion Engine का विकल्प है। 2.2 लीटर का mHawk इंजन दो ट्यून के साथ आता है। यह इंजन 360एनएम टॉर्क के साथ 155पीएस की पावर जनरेट करता है। एक्सयूवी का हाई ट्यूंड डीजल इंजन मैनुअल वेरिएंट में 420एनएम के टॉर्क के साथ 185पीएस की शक्ति देता है। वह इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट का 450एनएम टॉर्क है। महिंद्र एक्सयूवी 700 के दोनों इंजन 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। कंपनी ने MX और AX वेरिएंट लॉन्च किया है। MX को एंट्री लेवल मॉडल के लिए रखा है। जबकि AX में कई शानदार फीचर हैं।कंपनी ने बताया कि पहले दिन एक्सयूवी 700 को 11.99 लाख की शुरुआती कीमल पर सेल किया गया। वह दूसरे दिन एक्स शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपए कर दी गई। महिंद्रा की नई एसयूवी पांच और सात सीटर वेरियंट में आती है। कंपनी इसमें डीजल और पेट्रोल इंजन का विकल्प दे रही है। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ खरीदा जा सकता है।इसमें 10.25 इंच डिस्प्ले, वायरलेस एपल कार प्ले, एलेक्सा वॉइस ऑपरेशन, पैनोरमिक सनरूफ और साइड एयरबैग्स शामिल हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!