गरियाबंदछत्तीसगढ

प्रभु प्रेम में रंगने से ही चढ़ेगा आध्यात्मिकता का रंग’,स्नेह मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन

छुरा,न्यूज़ धमाका :- गत दिवस राजिम सेवा केंद्र अंतर्गत ग्राम कोपरा के स्थानीय सेवा केंद्र में प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कुंती दीदी के नेतृत्व में रंगपंचमी पर स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यादव समाज जिलाध्यक्ष गोविंद राम यादव, अगहन सिंग ठाकुर पूर्व अध्यक्ष भाजपा मंडल छुरा, सरपंच डाली साहू, कचना धुरुवा महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहू, गायडबरी मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक हेमलाल यादव, सज्जन सिंग की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

मुख्य वक्ता खड़मा सेवा केंद्र से आईं ब्रह्माकुमारी अंशु दीदी ने कहा कि हमारी संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। त्योहार जीवन में सच्ची खुशियों का खजाना लेकर आते हैं, इसे अनुभव तभी कर सकते हैं जब जीवन आध्यात्मिकता से परिपूर्ण हो। उन्होंने कहा कि जितने भी रंग इस दुनिया में विद्यमान है, वे सभी किसी न किसी दैवी शक्ति का रूप है।

जब हम उन रंगों से होली खेलते हैं या हवा में उड़ाते है तो वे शक्तियां जागृत होती हैं। इसी तरह शरीर के सात चक्र सात रंगों से संबंधित हमारे पुराणों में वर्णित किया गया है। वहीं कहा जाता है कि सभी देवताओं के तत्व शरीर में होने से आध्यात्मिक नजरिए से साधना पूरी मानी जाती है।

इन्हीं रंगों के जरिए से देव तत्व को महसूस करना ही रंग पंचमी पर्व का उद्देश्य है। जिला अध्यक्ष गोविंद राम यादव ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में मान्यता है कि रंग पंचमी पर हवा में रंग गुलाल उड़ाना चाहिए इससे निगेटिव ऊर्जा कम हो जाती है। रंगपंचमी पर उड़ाए गए रंगों से इकठ्ठा हुए शक्तियों के कण बुरी शक्तियों से लड़ते हैं।

वहीं इस त्योहार पर दैवी देवताओं का आह्वान भी किया जाता है। श्यामनगर से आई ब्रह्माकुमारी शीला बहन ने कहा कि हम एक परमात्मा पिता के संतान है। जब तक इस परमात्म रंग में नहीं रंगेंगे, तब तक भातृत्व भाव मन में पैदा नहीं होगा। परमात्म रंग में रंगना ही विश्व बंधुत्व की भाव को जागृत करना है। तभी हम परमात्मा पिता के संग में होकर जीवन के रंगों का आंनद ले पाएंगे।

उन्होंने बताया कि होली का अर्थ ही होता है, हो – ली अर्थात हम आत्मा परमात्म की होली। इसी प्रकार प्रभु के रंग में रंगने से ही जीवन में आध्यात्मिकता का रंग चढ़ेगा। आगंतुक सभी अतिथियों ने अपने जीवन के अनुभवों का रंग सभी को लगाए। इस दौरान बड़े-बुजुर्गों ने खूब नगाड़े बजाए, फाग गीत, डंडा नृत्य, रंग गुलाल से सराबोर रंग पंचमी का पर्व मनाया। इस अवसर पर कोपरा ग्राम के वरिष्ठजन, आसपास के गांव के संस्था के सदस्यगण मौजूद थे। बीके पूजा बहन, बीके हेमा बहन, बीके सरोज बहन, बीके लेखनी बहन ने सभी के साथ फूलों से होली खेली।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!