छतीसगढ़रायपुर

एक दिवसीय हड़ताल,छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ 27 सितंबर को चार सूत्रीय मांगों को सरकार के समक्ष रखेंगे 

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ 27 सितम्बर को एक दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेश के हजारों कर्मचारी अधिकारी हड़ताल में शामिल होंगे।राज्य कर्मचारियों के चार सूत्रीय प्रमुख मांगो को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षण करेगें। मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी।

दरअसल राज्य कमर्चारी संघ अपने चार सूत्रीय मांगों को लेकर 27 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल करेंगे। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले प्रदर्शन होगा। इस दौरान कर्मचारी संघ अपनी प्रमुख मांगों को सरकार के सामने रखेंगे। मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।

कर्मचारी संघ की प्रमुख मांग 

राज्य कर्मचारी संघ हड़ताल के दौरान अपनी प्रमुख मांगों जैसे जुलाई 2019 से लंबित महंगाई भत्तों के एरियर्स राशि दिए जाने। चार स्तरीय वेतनमान के साथ ही केन्द्र के समान गृह भाड़ा भत्ता और अर्जित अवकाश नगदीकरण 240 दिन के स्थान पर 300 दिन दिए जाने की मांग को सरकार के सामने रखेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!